बदायूं: मां की आंख में नहीं देख सकती आंसू, इसलिए कर रही हूं आत्महत्या

बदायूं: मां की आंख में नहीं देख सकती आंसू, इसलिए कर रही हूं आत्महत्या

बदायूं, अमृत विचार। सहपाठी के घर से कहीं चले जाने के बाद कक्षा आठ की छात्रा ने सहपाठी के परिजनों को बताया। जिसके बाद सहेली के परिजनों ने छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया। पूछताछ के लिए चौकी ले गए। सहेली के परिजनों ने घर आकर छात्रा की मां को अपशब्द बोला। जिसके चलते छात्रा ने सुसाइड नोट लिखा। कहा कि वह परेशान है। सहेली के बारे में बताने के बाद भी उसके परिजन परेशान करते हैं। घर आकर मां को अपशब्द बोलते हैं। वह मां की आंखों में आंसू नहीं देख सकती। छात्रा ने विषाख्त पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उसकी हालत ठीक है।

कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला ब्राह्मपुर निवासी कक्षा आठ की छात्रा की सहेली कुछ दिन पहले घर से चली गई थी। छात्रा को सहेली के बारे में कुछ जानकारी दी थी तो उसने सहेली की भलाई के लिए उसके पिता और परिजनों को जानकारी दी थी। जिसके बाद से सहेली के माता-पिता और परिजन छात्रा को परेशान करने लगे। उनके घर पर जाकर छात्रा को बुरा भला कहने लगे और छात्रा के माता-पिता से अपशब्द बोलते। पूछताछ के लिए पुलिस भी छात्रा को अपने साथ ले गई थी। सहेली के परिजनों का उसके घर जाकर रोज अपशब्द बोलने और पुलिस की पूछताछ से छात्रा परेशान हो गई। जिसके चलते छात्रा ने बुधवार को सुसाइड नोट लिखा। उसमें लिखा कि सहेली के घर से जाने में उसकी कोई भूमिका नहीं है। 

कहा कि उसने अपने सहेली के बारे में खुद बताया। पता नहीं था कि उसके परिजन उसे ही परेशान करेंगे। उसके सामने ही उसकी मां की बेइज्जती करेंगे। झूठा आरोप लगाएंगे। कहा कि वह अपनी मां की आंखों में आंसू नहीं देख सकती। इससे अच्छा है कि वह मर जाए। सुसाइड नोट में उसने तीन बार सॉरी लिखा। इन सबका जिम्मेदार अपनी सहेली के परिजनों को बताया। छात्रा ने अपने घर पर रखा विषाख्त पदार्थ खा लिया। कुछ देर के बाद उसे उल्टी होने लगी। उसकी मां उसे जिला अस्पताल लेकर गईं। चिकित्सकों ने इलाज किया। छात्रा की हालत ठीक है। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर बयान दर्ज किए। 

छात्र की मां ने आरोप लगाए गए कि पुलिस सादा कपड़ों में छात्रा को सरकारी गंज पुलिस चौकी ले जाती थी। घंटों तक पूछताछ करने के बाद छोड़ती थी। पुलिसकर्मियों ने छात्रा को लगातार परेशान किया। एक तरफ उसकी सहेली के परिजन और दूसरी तरफ पुलिस का टार्चर वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और विषाख्त पदार्थ खा लिया। उन्होंने बताया कि वह एसएसपी से पुलिसकर्मियों की शिकायत करेंगी। सदर कोतवाल राजीव तोमर ने बताया कि छात्रा के विषाख्त पदार्थ खाने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं- बदायूं: दुष्कर्म के आरोपी ने उघैती थाने में की आत्महत्या की कोशिश