बरेली: ऑफिस गया युवक दो दिन बाद भी नहीं लौटा घर, परिजनों को सता रहा अनहोनी का डर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर से ऑफिस गया युवक दो दिन बाद भी अपने घर वापस नहीं लौटा। जबकि उसकी बाइक व अन्य सामान ऑफिस में है। ऑफिस वाले कोई संतोष पूर्ण जवाब नहीं दे रहे हैं। जिस कारण  घर वाले परेशान है, वह लोग इस मामले को लेकर आज एसएसपी के पास पहुंचे और युवक को बरामद करने की गुहार लगाई है।

थाना बारादरी के माधोबाड़ी गंगापुर निवासी धीरज अग्रवाल ने बताया कि उनके बड़े भाई नीरज अग्रवाल मिनी बाईपास पर स्थित चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। 23 मई को भाई ऑफिस के लिए निकले थे, लेकिन तब से घर नहीं आए हैं। ऑफिस वालों से संबंध में बात की तो कोई संतोष पूर्ण जवाब नहीं दे रहे हैं जबकि उनके भाई नीरज का लैपटॉप, बैग और बाइक ऑफिस में मौजूद है। इस मामले में आज परिवार के लोग एसएसपी ऑफिस पहुंच न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: टीन के पीपे खरीदने वाले से लूट, घटना सीसीटीवी में कैद

संबंधित समाचार