बरेली: शहर में अवैध स्टैंडों के खिलाफ चला अभियान, 45 वाहन सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किला, बारादरी समेत अन्य थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर में भी अवैध स्टैंडों को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 45 वाहनों को सीज कर दिया। साथ ही सड़कों पर वाहनों को पार्क कर लंबी कतारें लगाने वाले वाहन चालकों को सख्त निर्देश देकर छोड़ दिया। इससे पहले तक देहात क्षेत्रों में स्टैंडों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने बारादरी और किला में दो एफआईआर दर्ज की है।

शनिवार को पूरे शहर में अवैध बस स्टैंडों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत किला, बारादरी समेत अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध स्टैंड बनाकर सड़कों पर जाम लगाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने शहर में कुल 45 वाहनों को सीज किया है, जिसमें 44 वाहन चार पहिया हैं। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने अवैध स्टैंडों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कुल 45 वाहनों को सीज किया है। रविवार से इस अभियान में तेजी लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: बाल श्रमिकों को ढाबों और दुकानों से मुक्त कराएगी पुलिस, चलाया जाएगा अभियान

संबंधित समाचार