Hamirpur, Unnao और Banda में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत व पांच घायल, परिजनों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर और उन्नाव में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत व पांच घायल।

हमीरपुर, उन्नाव और बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत व पांच घायल हो गए। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

कानपुर टीम, अमृत विचार। हमीरपुर और उन्नाव में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कस्बे के बांदा मार्ग में पारा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार को लाते समय एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक कस्बे में रहने वाले चचेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहा था। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थानाक्षेत्र के ग्राम पचखुराबुजुर्ग निवासी पंकज सोनकर (20) पुत्र उपदेश कुमार उर्फ फद्दी ई-रिक्शा में सवार होकर गांव से कस्बे आ रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे पारा मोड़ के पास कस्बे की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। इस घटना में ई-रिक्शा सवार पंकज सोनकर, विश्राम वर्मा (65) निवासी पचखुराबुजुर्ग एवं अर्जुन यादव (70) निवासी टोलामाफ थाना सिसोलर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अस्पताल लाते समय पंकज की रास्ते में मौत हो गई। इसको अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विश्राम वर्मा एवं अर्जुन यादव को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया।

पंकज सोनकर कस्बे में रह रहे अपने चचेरे भाई नीरज सोनकर (22) पुत्र विनोद की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव से कस्बे में आ रहा था। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा एवं अविवाहित था और गांव में रहकर मजदूरी करता था। अचानक हुई इस घटना की परिवार में कोहराम मचा है। 

परिजनों से मिलकर वृद्धाआश्रम जा रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से निकट के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर निवासी राम खिलावन (70) अपने गांव से लौटकर पैदल ही यमुना पुल के समीप स्थित वृद्धाआश्रम जा रहे थे। जैसे ही वह वृद्धाआश्रम के नजदीक पहुंचे तभी कानपुर सागर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध लहूलुहान होकर गिर पड़े। राहगीरों ने निकट बने रीलाइफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

जहां चिकत्सकों ने हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया है। वहीं वृद्धाआश्रम की केयरटेकर पूनम तिवारी ने बताया कि रविवार शाम चार बजे रामखिलावन अपने भतीजे से मिलने कलौलीतीर गांव गए थे। सोमवार को वापस वृद्धाआश्रम लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। बता दें कि कानपुर सागर टू लेन नेशनल हाइवे 34 ख़ूनी हाइवे के नाम से जाना जाता है। जहां आए दिन कोई कोई सड़क हादसे का शिकार हो रहा है।

हादसे में घायल की इलाज दौरान हुई मौत

हाईवे पर इंगोहटा के पास बाइक सवार आगे जा रहे ट्रैक्टर में घुस जाने से गंभीर घायल घायल की मौत हो गई। महोबा जनपद के थाना खन्ना के बहिंगा गांव निवासी विष्णु कुशवाहा (27) बाइक से कस्बे की ओर आ रहा था। तभी रविवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे इंगोहटा के पास आगे जा रहे ट्रैक्टर में उसकी बाइक घुस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। ट्रैक्टर चालक ने उसे एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। इस पर ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उन्नाव में सड़क हादसों में दो घायल, हाइवे पर लगा जाम

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज में हुए दो सड़क हादसों में दो लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी नवाबगंज लाया गया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें कानपुर भेज दिया गया। इस दौरान हाइवे पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थति बनी रही। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर चौकी नवाबगंज के पास रविवार देररात एक कार डंफर में टकरा गई।

जिसमें कार सवार तरुण मतरेजा पुत्र ओमप्रकाश मतरेजा निवासी 442/1 निवासी शास्त्रीनगर कानपुर व लक्ष्मी बनऊडिया निवासी 62/468 आजाद नगर को काफी चोटें आ गईं। जिन्हे सीएचसी नवाबगंज लाया गया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें कानपुर भेज दिया गया। इस दौरान लखनऊ-कानपुर हाइवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इससे हाइवे पर यातायात रेंगता रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।


बांदा में बेटे की साथ शादी में जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत

भतीजी की शादी में शामिल होने को बेटे के साथ बाइक में बैठकर जा रही महिला को सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मां और बेटे जख्मी हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को उठाकर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव निवासी दीपक (21) पुत्र राजकुमार अपनी मां बिजमा (42) को बाइक में बैठाकर कमासिन थाना क्षेत्र के सांड़ी गांव जा रही थी। बाइक सवार मां और बेटे अभी गुरौली सपहाई गांव के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण बाइक सवार मां-बेटे छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घायल हालत में आसपास मौजूद लोगों ने मां-बेटे को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां पर उपचार के दौरान बिजमा की मौत हो गई। महिला की मौत हो जाने की खबर पाते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सभी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज