काशीपुर: रंजिशन हमला करने का आरोप, 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कार पर मारे पत्थर, भाग कर बचाई पीड़ित ने जान
काशीपुर, अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने कार सवार पिता-पुत्री के साथ मारपीट की। आरोपियों ने पत्थराव कर कार के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र में राज कौर निवासी जगतपुर ने कहा कि 20 मई की रात्रि में वह अपने दामाद सतनाम सिंह के साथ कार से अपने घर जा रहे थे। रास्ते से सतपाल सिंह, राकेश सिंह, शुभम, भूप सिंह व उसके पुत्र ब्रजेश ने रुकने का इशारा किया।उनके हाथों में लाठी व पत्थर देखकर पीड़िता ने कार भगाकर अपनी जान बचाई। इस पर आरोपियों ने वाहन पर पत्थर फेंके।
जिससे उसकी कार के शीशे टूट गये। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उसके बीमार पिता को जान से मारने की नीयत से पीछा भी किया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी उसके पास है। आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
