रुद्रपुर: भूसा और चारे को राज्य के बाहर भेजने पर प्रतिबंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जनपद में पराली जलाए जाने पर भी लगाया पूर्ण प्रतिबंध

जिलाधिकारी ने दिये आदेश, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने जनपद में भूसा व चारे को आगामी दो माह तक राज्य से बाहर भेजने और पराली जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया। प्रतिबंध का उद्देश्य पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा व चारा उपलब्ध कराना है।

बुधवार को निर्देश जारी कर जिलाधिकारी ने कहा कि भूसा व चारा को ईंट-भट्ठों, पेपर मिलों एवं अन्य उद्योगों में इस्तेमाल किये जाने, भूसा विक्रेताओं की ओर से भूसे का अनावश्यक भंडारण एवं कालाबाजारी, जनपद में उत्पादित भूसे को राज्य से बाहर परिवहन किए जाने, जनपद सीमा के तहत पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया है।

आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी। भूसा प्रदेश से बाहर जाने पर किसानों को महंगी दरों पर भूसा क्रय करना पड़ रहा। भविष्य में भूसे की दर बढ़ने की संभावना है। इसको ध्यान में रखकर निर्देश दिये गये हैं, ताकि जनपद में पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा व चारा उपलब्ध हो सके। 

 

संबंधित समाचार