Sonakshi Sinha Birthday : बचपन में ऐसी दिखती थीं सोनाक्षी सिन्हा, जन्मदिन पर पिता शत्रुघ्न ने शेयर की खास तस्वीरें 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 36वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर बेटी सोनाक्षी की तस्वीरें शेयर कर बर्थडे विश किया है। साथ ही बर्थडे नोट भी लिखा है। उन्होंने हाल ही में आई वेब सीरीज दहाड़ में सोनाक्षी की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर अकाउंट पर सोनाक्षी की बचपन से लेकर अबतक की तस्वीरें शेयर कर लिखा, कैसे ब्यूटीफुल, टाइम बीतता जा रहा है। आज इस खास दिन पर हमारी आंखों के तारे को बहुत-बहुत बधाई। आने वाला साल आपके लिए खुशियों से भरा हो और आप नई ऊंचाइयां हासिल करें। हम सभी को आप पर और आपकी अचीवमेंट्स पर गर्व है। खासकर दहाड़ में आपका काम शानदार रहा है। आप मेरे लिए हमेशा सबसे खास रहेंगी। हैप्पी ग्रेट डे! गॉड ब्लेस!

हाल ही में सोनाक्षी ने बताया था कि वो इस साल अपने बर्थडे पर पर कहीं ट्रेवल नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने कहा था- मैं पिछले 5-6 सालों से हर साल अपने बर्थडे के दिन ट्रिप पर होती थी। लेकिन, इस साल मैं अपने बर्थडे रूटीन से ब्रेक लेना चाहती हूं। इस साल मैं अपने क्लोज फ्रेंड्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करूंगी। पिछले महीने सोनाक्षी सिन्हा ने वेब सीरीज दहाड़ के साथ OTT डेब्यू किया। शो में सोनाक्षी ने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। 

ये भी पढ़ें :  फिल्म Adipurush का नया पोस्टर रिलीज, विकराल रूप में दिखाई दिए बजरंगी

संबंधित समाचार