विश्व पर्यावरण दिवस : केजीएमयू के डॉक्टरों ने छात्रों संग स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। विश्व पर्यावरण दिवस से पहले रविवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के डॉक्टरों,छात्रों और सफाई कर्मियों ने मिलकर जनेश्वर मिश्रा पार्क के आस-पास साफ-सफाई की। इतना ही नहीं इस दौरान जनेश्वर मिश्रा पार्क में सुबह के वक्त घूमने पहुंचे लोगों को पर्यावरण को लेकर डॉक्टरों ने जागरुक भी किया।

दरअसल, पांच जून को हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। ताकि पर्यावरण को लेकर आम लोगों को जागरुक किया जा सके और साथ ही पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए ठोस कदम उठाये जा सकें । इसी के तहत केजीएमयू के करीब 100  स्टूडेंट और 50 सफाई कर्मचारियों के साथ डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव, डॉ. परवेज,डॉ.डी हिमांशु, डॉ.प्रज्ञा पाण्डेय, राजेश पाण्डेय ने जनेश्वर मिश्रा पार्क के गेट नंबर एक के आस-पास साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया।

इस अलावा सभी ने क्रिकेट, दौड़ समेत अन्य खेलों में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ भी लिया। साथ ही जनेश्वर मिश्रा पार्क में पर्यावरण को लेकर जागरुकता अभियान भी चलाया।

यह भी पढ़ें : Common Nursing Entrance Test: नीट की तर्ज पर हुआ कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट, जानें परीक्षार्थियों ने क्या कहा...

संबंधित समाचार