बरेली: गोकशी के दो और गिरोह पंजीकृत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : जिले में पुलिस लगातार गोकशी के गैंग पंजीकृत कर रही है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दो और गिरोह पंजीकृत किए हैं। गांव जाफरपुर शीशगढ़ निवासी बबलू को गिरोह का सरगना बनाते हुए डी- 174 के रूप में गैंग पंजीकृत किया है। इस गिरोह में हसनैन, लईक, पप्पू सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें - बरेली: स्टाफ से लेकर मरीज पर नजर, गड़बड़ी की तो खैर नहीं

इन सभी पर 27 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, भौआ बाजार क्योलड़िया निवासी अब्बास को गैंग लीडर बनाते हुए डी-173 के रूप में गैंग पंजीकृत किया है, जबकि गिरोह में सदस्य के रूप में पप्पू शाह, मुजम्मिल, रहीस शेख उर्फ रहीसुददीन, छोटे खां, सिराज कुरैशी और मुन्ना शामिल हैं। इन सभी आरोपियों पर 32 मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें - बरेली : शहर से एक रात में तीन कार चोरी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका