जसपुर: दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि वह एक व्यक्ति के घर पर एक माह रुकी।

उसके पुत्र ने एक दिन घर पर किसी के न होने पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वह उसकी अश्वलील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत आरोपी के पिता से की तो उसने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया।

अपना प्रभाव दिखाकर इस बात को किसी को भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंगलवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

संबंधित समाचार