रुद्रपुर: दहेज की डिमांड पूरी न होने पर घर से निकालने का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। आदर्श कॉलोनी निवासी महिला ने पति अन्य ससुराल वालों पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है।

जैन मंदिर आदर्श कॉलोनी निवासी दीक्षा रानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 फरवरी 2020 को उसका विवाह प्रदीप कुमार निवासी इंदिरा नगर नवाबगंज थाना नवाबगंज जिला बरेली यूपी के साथ हुआ था। शादी में पिता ने जेवरात, छह लाख व एक कार उपहार के तौर पर दी थी।

शादी में 25 लाख रुपये खर्च के बाद भी शादी के दो माह बाद पति, ससुर, सास, ननद, देवर कम दहेज लाने के लिए ताना मारने लगे। आरोप है कि दस लाख रुपये और एक महंगी कार लाने का दबाव बनाने लगे। जब इनकार किया तो जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया।

आरोप है कि 4 मार्च को पति सहित ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने मायके रुद्रपुर आकर रहने लगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार