हल्द्वानी: ज्यादा शराब पीने से बिगड़ी हालत, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

हल्द्वानी, अमृत विचार। अलग-अलग मामलों में अत्यधिक शराब पीने से दो लोगों की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए, यहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। 

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिजनौर यूपी निवासी योगेश कुमार (38) पुत्र तिरमल सिंह यहां राजपुरा में रहता था। गुरुवार रात योगेश ने अत्यधिक मात्रा में शराब पी। जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। परिजन उसे तुरंत एसटीएच लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

वहीं, रुद्रपुर भूत बंगला निवासी मनोज कुमार (55) ने भी अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किया। जिसे हालत बिगड़ने पर एसटीएच लाया गया। उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता