6-7 घंटे काम की 1 करोड़ सैलरी, फिर भी इस जॉब से कतरा रहे लोग, क्या आप में है दम?
नई दिल्ली। एक करोड़ की सैलरी वो भी 6 से 7 घंटे का काम तो ये सुनकर ही आप हैरान हो गए होंगे। क्योंकि 6 से 7 घंटे के लिए अगर आपको एक करोड़ महीने की सैलरी मिल जाए तो आपकी तो बल्ले बल्ले ही हो जाएगी।
आपको यकीन तो नहीं होगा इस जॉब का, लेकिन ये बिल्कुल सत्य है। सोशल मीडिया पर इस जॉब के चर्चे खूब हो रहे हैं। बता दें, सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन खूब वायरल हो रहा है। विज्ञापन में 'टावर लालटेन चेंजर' की जॉब के बारे में जिक्र है। ये जॉब अमेरिका के साउथ डेकोटा में निकली है।

अब आप सोच रहे होंगे कि इस जॉब में काम क्या करना है तो आपको बता दें, 600 मीटर से ज्यादा ऊंचे सिग्नल टावर पर चढ़ना है और उसके बल्ब को बदलना है। लेकिन आपको बता दें, ये इतना आसान भी नहीं है, इसलिए कोई ये जॉब नहीं करना चाह रहा है, क्योंकि ये बहुत कठिन टास्क है। कोई भी इस जॉब के लिए जान जोखिम में नहीं डालता चाहता।
बता दें, इस टावर का ऊपरी सिरा बहुत पतला है, चढ़ने के लिए रस्सी का इस्तेमाल होता है। इस जॉब के लिए कुछ शर्ते भी रखी गई हैं। जैसे- आवेदक को उंचाई से डर नहीं लगना चाहिए। शरीरिक रूप से फिट होना चाहिए और एक साल से कम अनुभव वाले इस जॉब के लिए आवेदन दे सकते हैं।
आपको बता दें, ये विज्ञापन टिकटॉक पर खूब वायरल हो रहा है, सबसे पहले विज्ञापन को Science8888 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। विज्ञापन वाले वीडियो में एक व्यक्ति ऊंचे पोल पर चढ़ता हुआ दिखाई देता है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा है कि हर कोई इसे नहीं कर सकता। इस वायरल दावे की अमृत विचार पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2023: कब है आषाढ़ मास का पहला प्रदोष व्रत?, जानें मुहूर्त और महत्व
