पीलीभीत: 10 साल बाद धरा सूरजपाल, एसटीएफ का गुडवर्क पीलीभीत पुलिस थपथपा रही पीठ...जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। वैसे तो पुलिस तमाम इनामी पकड़ने का दावा करते हुए पीलीभीत पुलिस अपनी पीठ थपथपाती रही है। मगर, असल इनामी पकड़ने में नाकामयाबी ही हासिल हुई। अब एक बड़ी सफलता मिली है, पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ सुरजपाल दस साल बाद गिरफ्त में आ गया। हालांकि गिरफ्तारी पीलीभीत पुलिस नहीं बल्कि एसटीएफ ने की और पीलीभीत पुलिस का बोझ कुछ हल्का कर दिया।  सूरजपाल पीलीभीत जनपद के  थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर का रहने वाला है। सदर कोतवाली में ले जाकर उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल एसटीएफ को मिली कामयाबी पर पीलीभीत पुलिस पीठ थपथपा रही है। जोकि अभी तक उसका नाम भी याद रख नहीं पा रही थी। 

बता दें कि सूरजपाल को दस साल पहले एक मामले में न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाया गया था। इस दौरान वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर कचहरी से भाग गया था। उस वक्त अभिरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मी निलंबित कर दिया था और मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद से उसे पुलिस नहीं पकड़ पा रही थी। इसके बाद एसटीएफ भी लगा दी गई। 

एसटीएफ ने एक सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे सदर कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि आरोपी यहां से फरार होने के बाद झारखंड बिहार समेत अन्य स्थानों पर रह रहा था। उसने अपना नाम भी बदल लिया था।विवाह भी कर लिया था। वहां रहकर वह मजदूरी कर रहा था। एसटीएफ ने एक गोपनीय सूचना के बाद कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया इनामी अपराधी की पुलिस में तलाश कर रही थी उसकी तलाश में कई जगह छापामार कार्रवाई की गई थी। एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: खुद के गर्भवती होने का पता चलते ही गुस्साई महिला...जमकर हंगामा, जानिए पूरा मामला 

 

 

संबंधित समाचार