खटीमा:  ग्रामीणों ने की परवीन नदी पर पुल निर्माण की मांग, सीडीओ ने समस्याओं के निदान का दिया आश्वासन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम ढाकी में सीडीओ की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्या व मांग को प्रमुखता से उठाया। जिसमें परवीन नदी में पुल निर्माण, बाढ़ से बचाव आदि के मुददे छाए रहे। 

सीडीओ विशाल मिश्रा ने कहा कि पुल के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। साथ ही समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

गुरुवार रात को सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत मुख्य विकास अधिकारी ने दाह ढाकी के गिल फार्म में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। इस दौरान रोजागर, आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की। 

बताया कि ग्रामीणों ने परवीन पुल निर्माण व ग्राम दाह ढाकी को ग्राम पंचायत मझोला से अलग कर पृथम ग्राम पंचायत का गठन करने की मांग उठाई। इसके अलावा ग्रामीणों ने अवगत कराया कि गांव की भूमि का नदियों से कटाव हो रहा है। 

उसकी सुरक्षा, ग्रामीण सड़कों की मरम्मत व प्राथमिक स्कूल ढाकी की चाहरदीवारी की निर्माण की मांग की। सीडीओ ने कहा कि ग्रामीणों ने पुल व सड़क निर्माण, फसलों को बाढ़ से सुरक्षा आदि की समस्या को रखा। पुल के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

इस मौके पर एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट, नायाब तहसीलदार धीरेंद्र सजवाण, खंड विकास अधिकारी असित आनंद, पूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र सिंह धामी, उत्तराखंड किसान आयोग सदस्य कारज सिंह गिल, गुरजीत सिंह जिंटा, अमरपाल सिंह आदि मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः हर विद्यार्थी को मिलेगा महाविद्यालयों में प्रवेश, 10 महाविद्यालयों के एक साथ मिलने से प्रवेश में सहूलियत

 

संबंधित समाचार