हल्द्वानी: नौकरी के नाम पर ठगी, आईजी ने दिए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊधमसिंहनगर से जनता दरबार में आई शिकायत पर तुरंत लिया एक्शन

गौलापार में लेनदेन के एक और मामले में वापस कराए 5 लाख रुपये

हल्द्वानी, अमृत विचार। नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले के खिलाफ आईजी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ये आदेश उन्होंने एसएसपी ऊधमसिंहनगर को दिए हैं। आईजी के जनता दरबार में आए तमाम मामलों का उन्होंने मौके पर निस्तारण किया।

कैंप कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे बगवाड़ा रुद्रपुर निवासी गुरजीत सिंह पुत्र संतोक सिंह ने आईजी को बताया कि पुत्र की नौकरी लगाने के नाम पर उनसे 3,70,000 रुपये की ठगी कर ली गई है। इस मामले में उन्होंने एसएसपी ऊधमसिंहगर को रिपोर्ट करने के निर्देशि दिये।

जबकि पिछले जनता दरबार में रूपराज निवासी गौलापार ने विपक्षी मोहन पलडिया के मध्य जमीनी विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। इस मामले में विपक्षी से शिकायतकर्ता को 5 लाख रुपये वापस कराए गए। जबकि काठगोदाम से पहुंची निर्मला जोशी ने पैसों के लेनदेन, दमुवाढूंगा की शकुनी देवी ने घर से लगी दीवार पर विवाद और हरिपुर नायक निवासी दयान सिंह ने पैसों के लेनदेन की शिकायत की।

आईजी ने संबंधित चौकी प्रभारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। इसके अलावा फरियादियों ने पारिवारिक विवाद, निजी भूमि विवाद, आपसी विवाद, मारपीट, पेयजल, भूमि अतिक्रमण संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं। आईजी ने बताया कि जो लोग जनता दरबार में उपस्थित नहीं हो सकते वो व्हाट्सएप नंबर 8077713006 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

 

संबंधित समाचार