मधुमेह, थायराइड और मोटापा से लड़ने के लिए लोग अपना रहे योग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंगेर। आज के भाग-दौड़ की जिंदगी में सेहत की अनदेखी से मधुमेह, रक्तचाप, थाइराइड और मोटापा जैसी व्याधियों के संभावित खतरे से बचने के लिए लोग अब तेजी से ‘योग’ को अपना रहे हैं। इस वर्ष 21 जून को पूरा विश्व नौवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा। जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र् ने 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की है तब से पूरे विश्व में नागरिकों ने योग को अपने जीवन का प्रमुख अंग बना लिया है। 

प्रधानमंत्री ने कहा था कि योग दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। मनुष्य और प्रकृति के बीच योग सामंजस्य कायम रखता है। हमारी बदलती जीवनशैली और जलवायु परिवर्तन से निपटने में योग मदद करता है। मुंगेर जिले में योग तेजी के साथ प्रत्येक नागरिक की दिनचर्या में शामिल हो रहा है। 
मुंगेर शहर के प्रायः सभी चिकित्सक, व्यापारी, ठेलावाला और घर की महिलाओं ने स्वंतः प्रेरित होकर या मधुमेह, रक्तचाप, थाइराइड और मोटापा में फंसने के बाद योग को अपने जीवन में शामिल कर लिया है। वे लोग अब नित्य योगाभ्यास और माॅर्निंग वाक करते हैं और संतुलित आहार के साथ स्वस्थ्य और मस्त जिन्दगी जी रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- लू का खतरा! बढ़ रहे हीट स्ट्रोक के मरीज, जाने लक्षण और बचाव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज