बरेली: बंदरों के हमले से घायल फॉलोवर की इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर से लेकर देहात तक कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों और कुत्तों के हमले से जिले में कई मौतें भी हो चुकी हैं। ऐसा ही एक मामला थाना फतेहगंज पश्चिमी में बहन के घर आए पुलिस विभाग में फॉलोवर पर बंदरों ने हमला कर दिया जिससे उसके पैर फिसल गया। सात दिन बाद मंगलवार को उपचार के दौरान उन्होंने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बदायूं के पुलिस कॉलोनी निवासी काली चरन (54) पुलिस विभाग में फॉलोवर थे। वह वजीरगंज थाने में तैनात थे। 13 जून को वह फतेहगंज पश्चिमी स्थित मुर्तजाबाद अपनी बहन के घर गए थे। वह टहलने के लिए छत पर गए तो बंदरों ने उन्हें घेर लिया और हमला करने की कोशिश की। वह बंदरों के हमले से बचने के लिए पीछे हुए तो उनका पैर फिसल गया और एक मंजिल से वह नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें बरेली के मिनी बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा उनकी उपचार के दौरान  मौत हो गई।

मृतक के बेटे मोहर ने बताया कि उन्होंने पिता को पहले बदायूं में ही अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर बताकर बरेली रेफर कर दिया गया। एक सप्ताह से उनका इलाज चल रहा था। घर में उनकी मां माया का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढे़ं- 23 से 25 जून तक शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा बरेली का स्थापना दिवस

 

संबंधित समाचार