हल्द्वानी: परेवा गांव में दर्जनों मवेशियों को मार चुका है बाघ  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले करीब 2 माह से चम्पावत के परेवा गांव के तोक किमखेत में बाघ का आंतक बना हुआ है। ग्रामीणों के 14 मवेशी बाघ का निवाला बना चुके हैं। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं कि बाघ को तत्काल रूप से पकड़ा जाए वरना किसी व्यक्ति की भी जान जा सकती है। लेकिन अभी तक बाघ को पकड़ने के लिए कोई स्थाई कदम नहीं उठाया गया है। न ही बाघ के हमले में मारे गए मवेशियों का मुवाजा मिल सका है।  

 गांव में बीते 2 माह से बाघ का आंतक बना हुआ जिसके चलते ग्रमीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। अब तक बाघ के हमले में लोगों के 14 मवेशियों की जान जा चुकी है। कई बार यहां के ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन तक से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक बाघ को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता पूरननाथ ने बताया कि लोग रात भर जगकर शोर मचाकर, ढोल बजाकर व आग जलाकर बाघ को भगाने का प्रयास करते है, बाघ पर जल्द ही काबू नहीं पाया गया तो किसी दिन कोई इंसान भी बाघ का शिकार हो सकता है।  

संबंधित समाचार