देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 1,712 हुई
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 नए मामले आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,784 से कम होकर 1,712 रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली तथा राजस्थान में संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत होने के कारण मृतकों की संख्या 5,31,902 पर पहुंच गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,93,817) दर्ज की गयी है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 फीसदी दर्ज की गयी है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,60,203 हो गयी है तथा मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गयी। आंकड़ों के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.66 करोड़ खुराकें दी गयी है।
ये भी पढ़ें- Opposition Meeting In Patna: पटना में चल रही विपक्षी दलों की मीटिंग हुई खत्म, लगभग ढाई घंटे चली बैठक
