रायबरेली: स्टार स्पोर्ट्स क्लब ताइक्वांडो प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

लालगंज, रायबरेली, अमृत विचार। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 15 से 18 जून को संपन्न कराई गई। जिसमें स्टार स्पोर्ट्स क्लब ताइक्वांडो लालगंज के पांच खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कोच मोहम्मद आसिफ  एवं मैनेजर कविता कश्यप ने बताया कि पीयूष पाठक (सिल्वर मेडल), आदर्श (सिल्वर मेडल), यश राज शर्मा (ब्रॉन्ज मेडल),शिवांश कश्यप (ब्रॉन्ज मेडल),नैतिक यादव ने (ब्रॉन्ज मेडल)हासिल किया। 

वहीं पर बच्चों को बेल्ट सर्टिफिकेट भी वितरण किया गया  जिसमें पीयूष सिंह येलो बेल्ट ,सानवी गुप्ता येलो बेल्ट ,रुद्र सिंह येलो बेल्ट ,वैष्णवी सिंह येलो बेल्ट ,मयंक गुप्ता ग्रीन बेल्ट, पीयूष पाठक  ने रेड बेल्ट हासिल किया। 

कार्यक्रम में मौजूद अन्य खिलाड़ियों श्रेया, अंशिका, शिवा, नैतिक, रानवी सिंह, शिवेश सिंह, आरवी, सनावी साहू, अभिलाषा गुप्ता, हर्षित,अमन कुमार, युवराज,वाशु, कुनाल, मनभव मिश्रा, प्रभव मिश्रा, साक्षी मिश्रा, अभयपाल आदि ने उत्साह वर्धन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष रोहित सोनी, नगर महामंत्री शिवम गुप्ता(गोलू), सभासद ब्रम्हेंद्र विक्रम सिंह,अधिवक्ता कविता कश्यप,संदीप कुमार(ब्लैक बेल्ट नेशनल रेफरी, सोनिया रानी, सचिन पाठक, देविका पाठक, अजय कुमार यादव, अशोक कुमार गुप्ता, अमन कुमार, स्वाति, प्रिया शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-सड़क निर्माण तक गुदड़ीबाजार से अयोध्या रोड हुई पूरी तरह से ब्लॉक, 24 घंटे बाद भी यातायात डायवर्जन की नहीं आई है सुधि

संबंधित समाचार