Pakistan : पूर्वी पंजाब प्रांत में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, छह घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। राहत एवं बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राज्य सरकार द्वारा संचालित बचाव ‘संगठन रेस्क्यू 1122 ’ ने कहा कि आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं पिछले 24 घंटों के दौरान प्रांत के शेखूपुरा और नारोवाल जिलों में हुईं, जहां भारी बारिश के बाद बिजली गिरने से कई घर भी धराशाही हो गए। घायलों को पास में ही स्थानांतरित कर दिया गया है , साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे प्रांत में बचाव टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने रविवार सुबह एक ट्वीट में कहा कि 30 जून तक पूरे देश में प्री-मानसून बारिश का अनुमान है, इस दौरान पंजाब के विभिन्न शहरों में तेज हवाएं, गरज और भारी बारिश की संभावना है।
रूस के वोरोनिश क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान समाप्त
रूस के वोरोनिश क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान की कानूनी व्यवस्था रद्द कर दी गई है। संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) के क्षेत्रीय कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। निजी सैन्य कंपनी (पीएमसी) वैगनर से जुड़ी गतिविधियों और संभावित आतंकवादी कृत्यों को रोकने के लिए शनिवार को रूसी राजधानी मॉस्को और वोरोनिश क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन व्यवस्था शुरू की गई थी। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने सोमवार को पहले कहा था कि मॉस्को और मॉस्को क्षेत्र में यह शासन रद्द कर दिया गया है। एफएसबी क्षेत्रीय कार्यालय ने कहा कि आतंकवाद विरोधी अभियान की व्यवस्था रद्द कर दी गई है।
ये भी पढ़ें : इक्वाडोर में गिरोह की गोलीबारी में आठ लोगों की मौत, पांच अन्य घायल
