अमरोहा : ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर मांगी अमन-शांति की दुआ, डीएम-एसपी ने सुरक्षा का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

अमरोहा। जिलेभर में ईद-उल-अजहा का त्योहार शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिले भर की मस्जिदों और ईदगाहों पर बकरीद की नमाज पढ़ी गई। साथ ही देश व समाज की खुशहाली के लिए दुआ की। हालांकि बारिश ने नमाजियों की व्यवस्था में खलल डाल दी। लेकिन नमाजी बारिश में ही घरों से बाहर निकले और मस्जिदों में जाकर नमाज अदा की। इस दौरान डीएम एसपी ने भी नमाजियों की सुरक्षा को लेकर स्थिति का जायजा लिया।

बारिश के बीच अकीदतमंदों ने की ईद-उल-अजहा की नमाज अदा
हसनपुर। ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बारिश के बीच अकीदतमंदों ने ईदगाहों में नमाज अदा की गई। मौलाना ने अपनी तकरीर में लोगों से दीन की राह पर चलने की अपील की। मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज का सिलसिला जारी रहा। घरों में परंपरा अनुसार कुर्बानियां दी गईं और आने वाले मेहमानों को सेवइयां खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। नगर स्थित ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज सात बजे संपन्न हुई। मौलाना मोहम्मद दानिश ने नमाज पढ़ाई। सुबह से हो रही बारिश के कारण ईदगाह में भीड़ कम दिखी।

000

नगर की ईदगाह में बारिश में भीगते हुए नमाज अदा की गई। इधर, ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उप जिला अधिकारी अशोक कुमार शर्मा पुलिस,क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर एवं प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं सफाई व्यवस्था के इंतजामों का नगर में अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह पालिका स्टाफ के साथ भ्रमण करके जायजा लेते रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सजदे में झुके सिर, मांगी अमन चैन की दुआ

 

संबंधित समाचार