महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार जुलाई में : देवेन्द्र फडणवीस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार जुलाई में होगा। फडणवीस एक विकास कार्य का उद्घाटन करने के लिए छत्रपति संभाजीनगर जिले के गंगापुर पहुंचे थे। चिकलथाना हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कई समस्याएं हैं और नयी दिल्ली जाकर इस पर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें - मोदी सरकार ने लोगों को छला झूठ और भाषणों से : कांग्रेस 

फडणवीस ने राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि यह जुलाई में किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल के विस्तार पर फैसला लेंगे। यह पूछे जाने पर कि पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होगा या राज्य मंत्रिमंडल का, उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार अलग-अलग होता है।

उन्होंने कहा कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे में कोई जानकारी नहीं है और वह राज्य मंत्रिमंडल विस्तार में दिल्चस्पी रखते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है। 

ये भी पढ़ें - तमिलनाडु में मंत्री को बर्खास्त करने का राज्यपाल का फैसला तानाशाही : सुप्रिया सुले 

संबंधित समाचार