काशीपुरः ऑपरेशन क्रेकडाउन में पुलिस को मिली सफलता, कोर्ट के आदेश पर दो वारंटी किये गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें-  काशीपुरः जीपीएस सिस्टम से निगम कर रहा कूड़ा वाहनों की मॉनिटरिंग, शिकायतों के बाद निगम ने लिया एक्शन

ऑपरेशन क्रेकडाउन के तहत कुंडा थाना पुलिस ने कोर्ट के द्वारा जारी वारंट के आधार पर धारा 60 आबकारी अधिनियम के मामले में वारंटी मनोज कुमार निवासी ग्राम कुंडा, धारा 125 (3) सीआर पीसी के मामले में वारंटी आसिफ हुसैन निवासी बैलजुड़ी थाना कुंडा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई सुनील सुतेड़ी, एसआई मनोहर चन्द्र, सिपाही गिरीश पाटनी, त्रिलोक सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- खटीमाः धूमधाम से मनाया 19 कुमाऊं रेजीमेंट का स्थापना दिवस, शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार