कोटद्वार: कार अनियंत्रित होकर खोह नदी में जा गिरी, 4 गायब, 1 लापता 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोटद्वार, अमृत विचार। मंगलवार रात दुगड्डा से कोटद्वार की ओर आ रही कार के साथ बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर कीचड़ होने के कारण चालक ने कार पर नियंत्रण  खो दिया और कार खोह नदी में जा गिरी। कार में 5 लोग सावर थे जिनमें से 4 गायब बताए जा रहे हैं और एक व्यक्ति कार से छिटक कर घायल हो गया। 

सूचना मिलने पर वहां पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा  सर्च अभियान चलाया गया। इशरार पुत्र सुके निवासी ग्राम बनेड़ा बिजनौर, उत्तर प्रदेश का शव एसीआरएफ ने बरामद किया है। वहीं, एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला है। जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं।

नायब तहसीलदार श्रीधर नौटियाल ने बताया कि यूपी के बिजनौर जिले के भनेड़ा और मेननशादाद गांव के पांच लोग एक कार में सवार होकर लैंसडौन घूमने आए थे। देर रात वे दुगड्डा से कोटद्वार लौट रहे थे कि सिद्धबली मंदिर और लालपुल के बीच सड़क पर कीचड़ होने के कारण उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर उफनती खोह नदी में जा गिरी। हादसे में बसी कीरतपुर बिजनौर निवासी गुलशेर (31) कार से छिटक गया।

 
घायल व्यक्ति ने दी घटना की जानकारी 

वह घायल अवस्था में किसी तरह सड़क तक पहुंचा और दूसरे वाहनों को रोककर घटना की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ को लेकर मौके पर पहुंचे। घायल गुलशेर ने बताया कि कार भनेड़ा निवासी इसरार चला रहा था। कार में इसरार के अलावा साहिल व शाहबुद्दीन निवासी ग्राम मेननशादाद व बसीम निवासी भनेड़ा मौजूद थे। टीम ने मुशर्रफ पुत्र राजवअली निवासी मेनन सादात थाना कीरतपुर बिजनौर को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। 

 
ये अभी भी लापता 

हादसे में सीम पुत्र यामीन निवासी ग्राम बसेड़ा थाना किरतपुर जनपद बिजनौर और  शहाबुद्दीन निवासी मेमन बनेड़ा बिजनौर, उत्तर प्रदेश अभी भी लापता चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने उठाई कांवड़ यात्रा, UCC पर कही बड़ी बात

 

संबंधित समाचार