काशीपुर: पांच लाख रुपये न लाने पर जान से मारने की धमकी
काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज में 5 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। बाजपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मई 2022 को उसका विवाह लखविंदर सिंह निवासी अर्जुनपुर, रुद्रपुर के साथ हुआ था।
आरोप है कि शादी के तीन महीने माह से उसके पति ने दहेज में पांच लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसको लेकर उसके साथ मारपीट भी करता है।
जिसमें पति के परिवार वालों भी शामिल हैं। उसे घर से निकाल दिया है। बिना रुपये वापस आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
