Kedarnath Yatra: पैदल मार्ग पर गिरे पत्थर, गुजरात की एक महिला की मौत, एक युवक घायल
रुद्रप्रयाग, अमृत विचार। बीते बुधवार की देर शाम गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी के समीप पहाड़ से बड़ा पत्थर गिरने से गुजरात की एक 20 वर्षीय महिला शाली अक्षिता की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे रेस्क्यू दल ने इलाज के लिए सोनप्रयाग में भर्ती किया है। पत्थर की चपेट में आने से इस यात्राकाल में यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व सोनप्रयाग एक्रो पुल के समीप दो घटनाएं हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: बारिश ने बरपाया कहर, कोटद्वार में मालन पुल टूटा, कई गांव का संपर्क कटा
मृतका शाली व घायल शिवास अन्य लोगों के साथ केदारनाथ के लिए गौरीकुंड से रवाना हुए थे। जैसे ही वह छौड़ी के समीप पहुंचे। तभी छौड़ी गदेरा के समीप ऊपरी पहाड़ी से एक के बाद एक कई पत्थर भरभराकर गिरने लगे, जिसकी चपेट में आने से शाली अक्षिता रास्ते से 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का जब तक रेस्क्यू किया गया तब तक महिला ने दम तोड़ दिया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया है। साथ ही परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: बारिश का कहर, प्रदेश में 18 लोगों की मौत, 17 सौ से ज्यादा मार्ग बंद, 08 पुल क्षतिग्रस्त
