Dineshpur: झमाझम हुई बारिश से बंद नहर व बरसाती नाला को जेसीबी से खुलवाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिनेशपुर, अमृत विचार। विधायक अरविंद पांडेय ने क्षेत्र में बंद पड़ी नहर व बरसाती नाले को जेसीबी से खुलवाया। बारिश के पानी की निकासी खुलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। शनिवार को विधायक ने ग्रामीणों को हो रही परेशानी को देखते हुए ग्राम पंचायत-कूल्हा के ग्राम तिलपुरी नंबर- एक में हरिपुरा जलाशय से निकलने वाली नहर व मदपुरी में बंद बरसाती नाले को जेसीबी मशीन द्वारा साफ करवाकर पानी निकासी करवाई। 

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बारिश का पानी बंद पड़ी नहर व बरसाती नाले में घास व झाड़ियों के उगने से पानी की निकासी नहीं हो रही है। बारिश का रुका पानी घरों व धानों के खेतों में रुकने से जल भराव की स्थिति बनी हुई है। विधायक पांडेय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जेसीबी मशीन के साथ भेज कर रुके हुए पानी की निकासी करवाई। इस मौके पर कूल्हा उप प्रधान गोपाल सिंह ठठोला, भाजयुमो नेता योगेश पानू, देवेंद्र सिंह धर्मशक्त्तू उर्फ दीपू, बीडीसी सुंदर सिंह राणा, गोविंद सिंह चौहान, दिनेश सिंह नयाल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Haldwani News: सड़क हादसे के आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

संबंधित समाचार