इस राज्य में बीमार कुत्तों के लिए शुरू हुआ आश्रम, हमेशा मौजूद रहते हैं डॉक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुजरात। राजकोट में बीमार कुत्तों के लिए सद्भावना आश्रम शुरू किया गया है। आश्रम संचालक खुशी ने बताया, "हमने 2 महीने पहले कुत्तों के लिए ये आश्रम शुरू किया है। यहां अभी 135 कुत्ते मौजूद हैं। यहां कुत्तों के इलाज के लिए डॉक्टर भी हमेशा मौजूद रहते हैं।" 

इस आश्रम में आवारा, बेघर और घायल कुत्तों की देखभाल की जाती है और जो कुत्ते बीमार हैं, उनका उपचार किया जाता है। राजकोट के आस-पास के ग्रामीण भी इस आश्रम में अपने कुत्तों या किसी भी बीमार कुत्ते को लेकर जाते हैं।

ये भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: सड़क पर चल रहीं थीं गाड़ियां, अचानक गिरी आसमानी बिजली, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

संबंधित समाचार