कश्मीर में आईएसजेके के पांच आतंकवादी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। श्रीनगर में 20 मई को हुए आतंकवादी हमले में शामिल इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर (आईएसजेके) के पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 37वीं बटालियन के दो जवान शहीद हो गए थे। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल …

श्रीनगर। श्रीनगर में 20 मई को हुए आतंकवादी हमले में शामिल इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर (आईएसजेके) के पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 37वीं बटालियन के दो जवान शहीद हो गए थे। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गयी दो एम्बुलेंस, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटर भी बरामद कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के दौरान आईएसजेके के पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में मदद करने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों की पहचान एजाज अहमद राह, शशि रसूल शल्बाफ, बिलाल अहमद गनी, मुजीब शफी गनी और जिबरान रियाज के रूप में की गयी है।

संबंधित समाचार