रामनगर: डकैती के आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा
रामनगर, अमृत विचार। डकैती की घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रामनगर पुलिस टीम ने धारा 82सी आरपीसी के अंतर्गत मुनादी की कार्यवाही की है।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गुरमैली उर्फ गुरमेल सिंह निवासी बाजपुर इटावा ऊधमसिंह नगर के विरूद्ध कोतवाली रामनगर में अभियोग दर्ज है।
आरोपी काफी समय से फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी करने हेतु एनबीडब्ल्यू भी जारी किया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली अनीस अहमद द्वारा मय पुलिस टीम के रामनगर क्षेत्र में स्थित आरोपी के घर में जाकर धारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत मुनादी की कार्यवाही कर निर्धारित समय में पुलिस के समक्ष पेश न होने पर घर की कुर्की किए जाने की कार्यवाही के संबंध में चस्पा किए गए।
