खटीमा: आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विभिन्न संगठनों ने एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन पेशकार को सौंपा 

खटीमा, अमृत विचार। विभिन्न संगठनों ने एसडीएम से आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज झनकट में अंग्रेजी प्रवक्ता द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

शनिवार को बजरंग दल के जिला संयोजक हिमांशु कन्याल के साथ अनेक लोगों ने एसडीएम के पेशकार मनीष पंत को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा है कि आरोपी शिक्षक नफीस ग्राम पंडरी, सितारगंज का निवासी है। छात्राओं के साथ आए दिन छेड़खानी, अश्लील बातें, फेल करने की धमकी का आरोप है।

जिसकी शिकायत पूर्व प्रधानाचार्य सुभाष सिंह राणा से भी की गई। जिन्होंने भविष्य में ऐसा न होने का आश्वासन दिया था। 20 जुलाई को एक और मामला हुआ। इससे स्कूल की सभी छात्राएं डरी व सहमी हुई हैं। ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल जिला संयोजक कन्याल के साथ संजीव विश्वास, मोनू कटियार, पुष्कर बोहरा, जितेंद्र, प्रकाश शर्मा शामिल हैं।

इधर, उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिला संगठन मंत्री ठाकुर भगवान सिंह के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा है कि आरोपी शिक्षक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के प्रयास की घटना देव भूमि को शर्मसार करने वाली है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन देने वालों में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया, धन सिंह रावत, दुर्गा सिंह सामंत, होशियार सिंह जेठी, राजेंद्र सिंह,बहादुर सिंह, कलवती देवी, अनीता देवी, पार्वती, भागीरथी, भावना आदि शामिल हैं।

 

संबंधित समाचार