Kedarnath: फोटो प्रतिबंधित होने के बावजूद मुरारी बापू ने करी गर्भ गृह की फोटो सार्वजनिक, बीकेटीसी पर उठे सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रप्रयाग, अमृत विचार। केदारनाथ मंदिर के भीतर फोटो लेना प्रतिबंधित होने के बावजूद शनिवार को कथा वाचक संत मुरारी बापू की गर्भगृह के अंदर की फोटो सार्वजनिक होने से मंदिर में तस्वीरों पर प्रतिबंध को लेकर प्रश्न उठ रहे हैं। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर में लोगों द्वारा वीडियो और रील बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए जाने पर सामान्य श्रद्धालुओं की आपत्तियों का संज्ञान लेते हुए इस माह से मंदिर में फोटो और वीडियो बनाना प्रतिबंधित कर दिया है।

समिति ने श्रद्धालुओं की सूचना के लिए मंदिर के बाहर बाकायदा इस संबंध में बोर्ड भी लगा दिए हैं। मुरारी बापू इस सावन और मलमास में देश के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक-एक दिन की रामकथा वाचन के आध्यात्मिक अभियान पर हैं जिसकी शुरुआत शनिवार को केदारनाथ से हुई। केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह के अंदर भगवान शिव की आराधना करते हुए उनकी एक फोटो सार्वजनिक हुई है।

मामले का पता चलते ही मंदिर समिति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फोटो खींचने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली तथा उक्त व्यक्ति ने अपनी ग़लती स्वीकार कर ली है। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद केदारनाथ गर्भगृह में फोटो खींचने पर समिति ने सख्त रूख अपनाया है। उन्होंने बताया कि फोटो सार्वजनिक होने पर समिति ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला कि फोटो इंदौर निवासी एक श्रद्धालु ने खींची थी।

उन्होंने कहा कि इस श्रद्धालु ने लिखित रूप से क्षमा याचना की है। गौड़ ने बताया कि अपने माफीनामे में उक्त तीर्थयात्री ने कहा कि मुरारी बापू के गर्भगृह में पूजा करने के दौरान वह भी वहां उपस्थित था और भावावेश में आकर उसने गर्भगृह में शिवलिंग के साथ बापू की फोटो खींच ली और सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दी।

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर: यूएसएन पुलिस ने की प्रेशर हॉर्न वाहनों पर कार्रवाई
 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात