Tomato rate hike: हल्द्वानी में टमाटर 100 तो नैनीताल में 110 रुपये किलो बिकेगा
मंडी प्रशासन ने जारी की मूल्य सूची, नियमित तौर पर क्षेत्रवार जारी की जाएगी सूची
हल्द्वानी, अमृत विचार। मंडी प्रशासन मैदान से पहाड़ तक सब्जियों के दामों में नियंत्रण लगाने के लिए नियमित तौर पर मूल्य सूची जारी करना शुरू कर दिया है। हल्द्वानी, नैनीताल व पर्वतीय इलाकों के लिए अलग-अलग सब्जियों के मूल्य तय हुए हैं। इन्हीं तय दामों पर सब्जी बेचने होगी। अधिक बेचने पर कार्रवाई होगी।
मंडी अधिकारियों के अनुसार फुटकर व्यापारी सब्जियों को मनमानी रेट पर बेच रहे थे। जिसके चलते आम उपभोक्ता महंगाई के तले दब रहा था। इस मनमानी और सब्जियों के दामों में उछाल पर रोक लगाने के लिए डीएम वंदना सिंह ने एक कमेटी का गठन था।
यह कमेटी दैनिक रूप से क्षेत्रवार मैदान से पहाड़ तक सब्जियों की मूल्य सूची जारी कर रही है। इधर, रविवार को मंडी प्रशासन की ओर से नैनीताल समेत पर्वतीय इलाकों के लिए अलग-अलग सब्जियों के रेट की सूची जारी की गई है। मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव ने बताया कि मंडी प्रशासन की ओर से नियमित तौर पर सब्जियों के अलग-अलग रेट की सूची जारी की जाएगी।
सब्जी हल्द्वानी में दाम नैनीताल में दाम
(प्रति किलो) (प्रति किलो)
आलू 25 रुपये 35 रुपये
प्याज 30 रुपये 40 रुपये
लौकी 40 रुपये 48 रुपये
कद्दू 35 रुपये 45 रुपये
खीरा 35 रुपये 45 रुपये
तोरई 40 रुपये 50 रुपये
करेला 45 रुपये 55 रुपये
बैंगन 40 रुपये 50 रुपये
शिमला मिर्च 110 रुपये 120 रुपये
भिंडी 40 रुपये 50 रुपये
कटहल 20 रुपये 28 रुपये
फूल गोभी 100 रुपये 110 रुपये
टमाटर 100 रुपये 110 रुपये
