लखनऊ : एटीएस ने उप्र में अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या लोगों को किया गिरफ्तार
अमृत विचार, लखनऊ । उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को राज्यव्यापी अभियान चलाकर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून—व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने यहां एक बयान में बताया कि एटीएस को सूचना मिल रही थी कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुछ रोहिंग्या लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं। इस पर एटीएस ने स्थानीय पुलिस इकाइयों की मदद से एक अभियान चलाया और कुल 74 रोहिंग्या लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार रोहिंग्या लोगों में 16 महिलाएं और लड़कियां तथा 58 पुरुष शामिल हैं। इन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
ये भी पढ़ें - आगरा : रिश्तों की कड़वाहट ने ले ली पती-पत्नी की जान, जानें पूरा मामला..
