झारखंड में अज्ञात युवकों ने मारी चालक को गोली, मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Published By Shobhit Singh
On

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कासीडीह में सोमवार को अज्ञात व्यक्तियों ने 50 वर्षीय एक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान तिलक महतो के रूप में हुई है, जो चौका थाना क्षेत्र का निवासी था और कासीडीह में किराए के मकान में रहता था। 

अधिकारी ने कहा कि घटना तब हुई जब महतो सुबह के समय घर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग आए और उसे (तिलक) गोली मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने पांच गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली तिलक के सिर के पीछे फंस गई। उन्होंने कहा कि महतो की मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चले हुए कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। प्रकाश ने कहा कि हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें- झारखंड: पलामू में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट, 10 लोग घायल 

संबंधित समाचार