नैनीताल: पेट्रोल पंप से चोर 75 हजार ले उड़े  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो युवक सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

दो युवकों ने सुबह तीन बजे बाद चोरी को दिया अंजाम

नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल पेट्रोल पंप में सुबह चोरों ने शटर का ताला तोड़कर पेट्रोल पंप के गल्ले में रखे 75 हजार रुपये साफ कर दिए। साथ ही पंप का अन्य सामान भी ले उड़े। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई, इसमें दो अज्ञात युवकों को देखा गया है। सूचना के बाद पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।

पेट्रोल पंप स्वामी अमनदीप सिंह ने बताया कि रोज की तरह पंप बंद कर घर चले गए। मंगलवार सुबह पेट्रोल पंप कर्मी पंप खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देखा। सूचना पर उन्होंने पहुंचकर देखा कि कैश गल्ले में रखे 75 हजार रुपये और सामान गायब थे। इसकी सूचना उन्होंने तल्लीताल पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी और सीओ ने सीसीटीवी खंगाले तो एक संदिग्ध युवक पंप का ताला तोड़ता हुआ नजर आया। घटना के बाद पेट्रोल पंप स्वामी ने तल्लीताल पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

सीओ विभा दीक्षित का कहना कि पेट्रोल पंप स्वामी ने तहरीर दी है। सीसीटीवी में एक संदिग्ध युवक पेट्रोल पंप की रेकी और दूसरा चोरी करते हुए नजर आ रहा है। तहरीर और सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

संबंधित समाचार