रुद्रपुर: लव जिहाद की सूचना पर युवक-युवती हिरासत में 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

युवती ने अगवा करने का आरोप लगाते हुए वीडियो किया वायरल

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

रुद्रपुर, अमृत विचार। रंपुरा चौकी इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती ने युवक पर अगवा करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया है। जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीलीभीत निवासी विशेष समुदाय का एक युवक और शाहजहांपुर की एक युवती के साथ पिछले कई दिनों से रंपुरा चौकी इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। युवक एक कंपनी में काम करता है। बताया कि मंगलवार को अचानक युवती ने युवक पर अगवा कर लाने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दी। जिसकी सूचना जब धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों को हुई तो उन्होंने रंपुरा चौकी पुलिस को खबर की।

सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को कंपनी में काम के दौरान ही हिरासत में लेकर चौकी ले आई और युवक व युवती से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते भागकर शादी की थी। उधर, रंपुरा चौकी प्रभारी केसी आर्या ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती ने शिकायती पत्र दिया तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: नैनीताल: पेट्रोल पंप से चोर 75 हजार ले उड़े  
 

संबंधित समाचार