आगरा: मनकामेश्वर मंदिर होगा जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम, सीएम योगी का एलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आगरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जामा मस्जिट मेट्रो स्टेशन को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने साफ कर दिया कि जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम मनकामेश्वर मंदिर स्टेशन होगा। बता दें कि पिछले काफी समय से इस बात को लेकर चर्चा की जा रही थी कि आगरा में जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदला जा सकता है। 

बता दें कि सीएम योगी ने आगरा दौरे के दौरान फतेहाबाद स्थित ताज ईस्ट गेट के मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के हाई स्पीड ट्रायल रन का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आगरा मेट्रो रेल और मेट्रो स्टेशन का भी निरीक्षण किया और मेट्रो के काम की तारीफ की। 

यह भी पढ़ें:-मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाकर कराएं निष्पक्ष जांच, आरएलडी ने की मांग

 

संबंधित समाचार