बाढ़ के पानी में बहकर आया 'बड़ा अजगर'...घर में घुसा, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। भारत में कई शहर इस वक्त बाढ़ की समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऐसे में कार तो कहीं मवेशी पानी में तैरते हुए दिखे। अब एक घर में गुरुवार को एक बड़ा अजगर घुस गया। घर में अजगर घुसने से अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक खम्मम जिले में एफआईसी गोदाम क्षेत्र के सारथी नगर में गुनेरु नदी के बाढ़ के पानी में से एक अजगर बहते हुए एक घर में जा घुसा। अजगर को देख लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने वन विभाग को कॉल से जानकारी दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ आई।

यह भी पढ़ें- जैव विविधता संरक्षण, सुरक्षा पर कार्रवाई करने में भारत आगे है : प्रधानमंत्री मोदी

संबंधित समाचार