लखनऊ : लोहिया संस्थान के एक और चिकित्सक ने दिया इस्तीफा, जानें वजह
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टर राकेश सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि न्यूरोसर्जरी विभाग की ओपीडी में रोजाना 200 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में न्यूरो सर्जरी विभाग के चिकित्सक के इस्तीफा देने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ना तय है।
दरअसल, डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान से चिकित्सकों के जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के चिकित्सक ने इस्तीफा दिया था। इससे पहले एंडोक्राइन सर्जरी, गैस्ट्रो मेडिसिन, मेडिकल ऑंकोलॉजी, न्यूक्लियर, पीएमआर विभाग के डॉक्टर इस्तीफा दे चुके हैं। लोहिया संस्थान प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉक्टर राकेश सिंह ने इस्तीफा सौंपा है। राकेश सिंह कहीं और ज्वाइन करने जा रहे हैं। इस वजह से उन्होंने इस्तीफा सौंपा है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की अम्बेडकर प्रतिमा, तनाव, फोर्स तैनात
