हल्द्वानी: शिक्षक से लाखों ठगे, कमिश्नर के नाम से धमकाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अनुसूचित जाति और लोन छिपाकर सर्वण अध्यापक से लिए रुपये

पुलिस की धमकी पर मिला चेक बाउंस, पुलिस ने आरोपियों पर लिखी रिपोर्ट

हल्द्वानी, अमृत विचार। अनुसूचित जाति के लोगों ने अपनी जाति और जमीन पर लिया लोन छिपाकर एक सर्वण अध्यापक से लाखों रुपये की ठगी कर ली। अध्यापक ने अपने पैसे मांगे तो जालसाजों ने कमिश्नर का नाम लेकर धमकाया। अब इस मामले में आईजी के दखल के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

18 न्यू आवास विकास कालोनी टेड़ी पुलिया निवासी भाष्कर पुरोहित ने आईजी डा. निलेश आनंद भरणे को बताया कि वह बाजपुर में सहायक अध्यापक हैं। अगस्त 2022 में पनियाली कठघरिया निवासी पंकज वर्मा ने पनियाली में अपनी जमीन और मकान को खरीदने के लिए कहा और जमीन अध्यापक को पसंद आ गई। इसके एवज में अध्यापक ने बगैर किसी लिखी-पढ़ी के पंकज की मां प्रमिला के बैंक खाते में 1 लाख रुपये और गूगल पे के जरिये 36 हजार रुपये दिए। इसके बाद 3 लाख 28 रुपये और दिए। अध्यापक ने जब रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगे।

बाद में पता चला कि उक्त जमीन और मकान बैंक में गिरवी है। इतना ही नहीं जमीन बेचने वाला अनुसूचित जाति का है। नियमत: अनुसूचित जाति का व्यक्ति अपनी जमीन सर्वण को नहीं बेच सकता और आरोप है कि यह सारी बातें आरोपियों ने अध्यापक से छिपाईं।

पैसे मांगने पर आरोपी ने कहा कि वह पहले भी कई लोगों को कुमाऊं कमिश्नर से शिकायत कर फंसा चुका है और उसे भी फंसा देगा। बावजूद इसके जब अध्यापक ने पुलिस से शिकायत की बात कही तो आरोपी ने पांच लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन चेक बाउंस हो गया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी पर धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: कैरेमल पॉपकॉर्न की जगह बनाएं उसका हेल्दी विकल्प  

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज