हल्द्वानी: अधिवक्ता को अधिवक्ता बनकर धमकाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हाई कोर्ट के अधिवक्ता को एक व्यक्ति ने अधिवक्ता बनकर धमकाया। इस मामले में काठगोदाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को दी तहरीर जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी महेश चंद्र पुत्र स्व.प्रताप राम ने कि वह उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं।

बीती 1 अगस्त की रात उन्हें एक व्यक्ति ने फोन किया और खुद को अधिवक्ता बताते हुए गालियां देने लगा। साथ ही पीड़ित के अधिवक्ता होने पर प्रश्न चिह्न लगाया। 

संबंधित समाचार