मौसम: प्रदेशभर में अगले कुछ दिन बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, येलो अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। देहरादून में भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं। देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी हो चुका है। 

बाकी जिलों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ ही लगातार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेशभर में अगले कुछ दिन भारी बारिश हो सकती है। बारिश के चलते कुछ इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है। 

किस क्षेत्र में कैसा मौसम?
यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में हल्के बादल 
मसूरी शहर में हल्की धूप 
नैनीताल में भारी बारिश
हल्द्वानी में हल्की बारिश 
रामनगर में बादल
रुद्रपुर में हल्की धूप

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: लावारिस जानवरों के लिए चोरगलिया में बनेगी गौशाला 
 

संबंधित समाचार