रुद्रपुर: दोहरे हत्याकांड का हत्यारोपी राज गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद, पुलिस आठ दिन बाद दबोचा आरोपी 

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिटकैप के वार्ड-सात में हुए दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आठ दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशान पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ को बरामद कर लिया है। बताया कि एक तरफा प्यार करने के कारण हत्यारोपी ने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

बुधवार को दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके,एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि दो जुलाई की रात को वार्ड-सात शिवनगर- आजादनगर निवासी संजय यादव और उसकी पत्नी सोनाली मंडल की सोते वक्त धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या हुई थी।

जब मृतका की मां ने हत्यारोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने चापड़ मारकर बुजुर्ग महिला को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जघन्य हत्याकांड के दूसरे दिन की तफ्तीश में पुलिस के सामने गांव अनवा थाना पुवायां शाहजहांपुर यूपी निवासी राज उर्फ जगदीश उर्फ राज कमल का नाम सामने आया।

जिसकी तालाश में पुलिस की आठ टीमों ने खाक छान डाली। अनगिनत सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद आखिरकर हत्यारोपी राज को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से टांडा जंगल की झाड़ियों में पड़े चापड़ को बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी का कहना था कि वह एक तरफा सोनाली मंडल से प्यार करने लगा था और जब सोनाली ने उसे कोई भाव या प्रस्ताव नहीं भेजा तो उसने पति सहित रास्ते से हटाने की ठान ली और 2 अगस्त की देर रात को गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

संबंधित समाचार