हर घर तिरंगा अभियान : अयोध्या में प्रभात फेरी निकाल स्कूली बच्चों ने दिखाई राष्ट्र प्रेम की भावना

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

अयोध्या, अमृत विचार। हर- घर तिरंगा अभियान को नई ऊंचाई देने के लिए अमर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शनिवार प्रभात फेरी निकाल राष्ट्र भक्ति की भावना प्रदर्शित की। साथ ही देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया। 
     
अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हुए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के निदेशक आशुतोष पांडेय व प्रधानाचार्य अरुण मिश्रा ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन-बान और शान है। हम सभी को इसके सम्मान में अपना सर्वश्व न्यौछावर करने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में उत्साह व राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करना है। विद्यालय के शिक्षकों के निर्देशन में बच्चों ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा... झंडा ऊंचा रहे हमारा एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ वातावरण में राष्ट्र प्रेम का संचार किया। 

इस अवसर पर प्रखर, आलोक, अंकित, संतोष पांडेय, सविता, आशा, तारावती, शगुफ्ता, प्रज्ञा, आरती, संजय, स्नेहलता, मधु सहित विद्यालय के शिक्षक व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : रुदौलिया गांव में धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार