अमेठी: मेरी माटी मेरा देश के तहत छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अमेठी। मेरी माटी मेरा देश एवं मिट्टी को नमन वीरों को वंदन कार्यक्रम के तहत शनिवार को तिरंगा यात्रा के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें युवाओं, शिक्षकों के साथ ही बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। देश की आजादी के 75 वें सालगिरह को अमृत महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है।

इसके तहत पूरे देश भर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को आजादी के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। स्कूली बच्चे तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को जायस कस्बे के बगल नेशनल हाइवे पर पूरे तोमड में स्थिति अमन पब्लिक स्कूल से विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं तिरंगा यात्रा निकाली।

तिरंगा यात्रा से पहले मेरी माटी मेरा देश से ओतप्रोत होकर वीर शहीदों को नमन कर प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में गांधी बापू के रूप में छात्र संजय कुमार व भारत माता के रूप में छात्रा रेखा ने रही। तिरंगा यात्रा का आयोजन संचालक प्रदीप कुमार नेतृत्व में किया गया। साथ ही साथ तिरंगा यात्रा में विद्यालय के सहयोगी शिक्षक व शिक्षिका लोगों का काफी सराहनीय भूमिका रही।

तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यालयों के छात्र व छात्राओं के द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे। उस दौरान सभी छात्र व छात्राओं के बीच अपने भारत माता एवं शहीद हुए वीर सपूतों के सम्मान के प्रति हाथों में तिरंगा लिए काफी उमंग देखा गया। जिससे आजादी की यादों को ताजा करवाया गया।

साथ ही आजादी के संघर्ष के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर उपस्थित प्रधानाचार्या काजल मौर्य, उप प्रधानाचार्य दीप्ती मौर्य, ज्ञानेंद्र ओझा, तनु मौर्य, विशाखा मौर्य, नेहा सरोज, नीलू, ललिता, आलिमा, अलतीफ़ा, संदीप कुमार प्रबंधक, संरक्षक अरविंद प्रजापति सहित छात्र छात्राएं मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:-मिशन 2024: अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कार्यकर्ताओं से की यह बड़ी अपील

संबंधित समाचार