पिथौरागढ़: कंप्यूटर टीचर ने नाबालिग के घर में घुसकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिथौरागढ़, अमृत विचार। पिथौरागढ़ जिले से एक शर्मसार करने वाला सामने आ रहा है। जिले में एक कंप्यूटर शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

जाजरदेवल निवासी एक व्यक्ति को पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि 9 अगस्त को आधी रात 12:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया। जब हल-चल की आवाज आई तो परिजनों एक एक युवक को भागते हुए देखा। इसके बाद प्रार्थी ने अपनी 15 वर्षीय नातिनी से पुछा तो उसने बताया कि वो युवक उसका कंप्यूटर टीचर है।

किशोरी ने बताया कि उसका शिक्षक उसके साथ कंप्यूटर क्लास में भी गलत हरकतें करता था। उसके शिक्षक ने उसे धमकी दी थी कि अगर वो इस बात का जिक्र किसी से भी करेगी तो उसको जान से मरवा दिया जाएगा। उसके द्वारा व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत फोटो भेजने के लिए दबाव बनाया जाता है।

9 अगस्त की रात में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया, पूरे मामले में नाबालिग के नाना की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 354/376/457/506/509 भा0द0वि0 व 5/6, 9/10, 11/12 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को पिथौरागढ़ लछैर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है जो भागने के फिराक में था।

 

संबंधित समाचार