हल्द्वानी: नशा तस्करी का विरोध करने वाले युवक पर जानलेवा हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दराती और तमंचा तान कर दी युवक को जान की धमकी

हल्द्वानी, अमृत विचार। फतेहपुर से अपने घर की ओर जा रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
   

पुलिस को सौंपी तहरीर में जीतपुर लामाचौड़ निवासी तरुण मेहरा ने कहा है कि बीते रोज वह फतेहपुर से अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में अरुण, करण, अर्जुन ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो एक ने दराती निकाल ली और दूसरे ने तमंचा तानकर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।

किसी तरह से अपनी जान बचा कर भागा और मुखानी थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि हमलावर चरस, स्मैक और शराब के अवैध कारोबार में लिप्त हैं। नशे के कारोबार का विरोध करने पर उक्त लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। 

संबंधित समाचार